samsung का सबसे पतला स्मार्टफोन Flipkart पर बिक रहा है मात्र 9,899 रुपये मे


सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D और 3D ग्लास प्रोटेक्शन है। साथ ही मेटल फ्रेम की बॉडी है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।




इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 24 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/2.0 है। साथ ही फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्ट ब्यूटी, प्रो लाइटिंग का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक का भी विकल्प मिलेगा।



कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार में 3700 एमएएच की बैटरी है और डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।


ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध इस स्मार्टफोन का पूरा स्‍टॉक शुक्रवार महज कुछ सेकेंड में बिक गया। यही नहीं, इस दौरान ट्रैफिक के कारण रिटेल वेबसाइट क्रैश भी हो गई। फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनान्जा सेल में यह फ़ोन मात्र 9,899 रुपये में मिल रहा है। इस मौके का लाभ उठाये और आज ही इस फ़ोन को अपना बनाये।

Comments

Popular posts from this blog