गेल ने मचाया तहलका, बनाया सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 12 ओवर में जीता वनडे मैच


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीजहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई।



इस छोटे सी लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की जमकर धुनाई कर दी और 12 ओवर में मैच जीत लिया। क्रिस गेल ने 27 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। क्रिस गेल ने अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। क्रिस गेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी
बना डाला सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने इस मुकाबले में 9 छक्के लगाकर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए। क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुल 39 छक्के लगा दिए।


वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को भी शामिल करते हुए किसी सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गेल का यह विश्व रिकॉर्ड बन गया है।



Comments

Popular posts from this blog